टीकमगढ़। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्वेता अहिरवार जतारा जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में कांग्रेसी जनों के साथ पहुंचीं और मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश निर्देश अनुसार नारी सम्मान योजना के फार्म महिलाओं के भरवाए इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार सहित कांग्रेसी जन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्वेता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार की बेटी हैं जो कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार लगातार अपनी पार्टी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशों में काम कर रहीं हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जन तक पहुंच रहीं हैं।

