टीकमगढ़ । न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी जिला संघ द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना को कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया एवं मांग की गई कि हमारे कैडर की समस्याएं विगत कई वर्षों से लंबित हैं जिनका शासन द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नुना ने कहा कि संगठन की मांगे जायज है मैं इन मांगों को लेकर जरूर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा एवं इस संबंध में मेरे द्वारा मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा जाएगा। इस ज्ञापन के दौरान न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी जिला संघ की शाखा के रामस्वरूप चतुर्वेदी,संजय दुवेदी, राजेन्द्र यादव विगना,संतोष चतुर्वेदी, राममिलन अहिरवार, हरचरण अहिरवार उमाकांती शर्मा,रमा अहिरवार, संध्या चतुर्वेदी राधा साहू,रीना सैनी, रश्मि जैन, अंजली खरे,राजेश अहिरवार,पानकुवल अहिरवार,ऊषा अहिरवार कर्मचारी व संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी संघ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

