टीकमगढ़।दिनांक 23.05.23 को जिले विभिन्न थाना अन्तर्गत जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना जतारा अंतर्गत ग्राम मुहारा में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम द्वारा, थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम गणेशपुरा में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ अमित साहू द्वारा, थाना दिगौड़ा अंतर्गत ग्राम वीरऊ में निरीक्षक श्रीमती मैना पटेल द्वारा, थाना देहात अंतर्गत ग्राम श्रीनगर में डीएसपी अजाक श्री दिलीप पांडे एवं निरीक्षक श्रीमती प्रीति भार्गव द्वारा, थाना पलेरा अंतर्गत ग्राम वूदौर में निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी द्वारा, थाना बुढ़ेरा अंतर्गत ग्राम लार में एसडीओपी टीकमगढ़ बीडी त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी बुढ़ेरा अंकित द्विवेदी द्वारा जनचेतना शिविर में आए जनसमूह से चर्चा करते हुए बताया कि सभी लोग समान हैं, लोगों को जाति धर्म के आधार पर वैमनस्यता न रखकर आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए तथा एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए । वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव हेतु जागरूक किया । ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी देते हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सहायता देने के बारे में बताया गया। बच्चों एवं महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों तथा उनसे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा आमजन से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया । लोगों से क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने तथा उस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

