टीकमगढ़। नगर के बीचों-बीच स्थित स्थानीय नगर भवन में बुधवार 24 मई 2023 को सुबह करीब 8 बजे युवा व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ किया गया जहां यह कार्यक्रम वैश्य महासम्मेलन की युवा जिला इकाई द्वारा आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सहित वैश्य महासम्मेलन की श्रीमती रजनी पूनम जयसवाल महेश साहू कन्नू नायक एवं तमाम युवक युवतिंयां इस अवसर पर मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद थे कार्यक्रम का शुभारंभ भव्यता के साथ किया गया जहां इस शिविर का उद्देश्य है कि युवा वर्ग में विकास की गति को विकसित करना और उनके आगामी भविष्य को लेकर तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालना इसी उद्देश्य के साथ इस शिविर का शुभारंभ किया गया जहां यह शिविर सुबह 8 से 9.30 वजे तक आयोजित होगा और इसके दौरान युवाओं के भविष्य को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए टिप्स दिए जाएंगे।