टीकमगढ़ । न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला द्वारा प्रांतीय संगठन के निर्णय अनुसार टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी को कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विगत कई वर्षों से प्रदेश स्तरीय लंवित समस्याओ के सवंध मे ज्ञापन सौंपा गया एवं मांग की गई कि हमारे कैडर की समस्याएं विगत कई वर्षों से लंबित हैं जिसका शासन द्वारा अभी तक निराकरण नहीं किया गया हर बार आश्वासन ही दिए जाते हैं। जहां इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी ने कहा कि मैं इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करूंगा एवं मैं स्वयं इन मांगों को लेकर उन्हें पत्र भी लिखूंगा और शीघ्र ही इन मांगों को हल कराने का प्रयास करूंगा ज्ञापन के दौरान संघ के रामस्वरूप चतुर्वेदी,संजय दुवेदी, राजेन्द्र यादव ,संतोष चतुर्वेदी, राममिलन अहिरवार, हरचरण अहिरवार उमाकांती शर्मा,रमा अहिरवार, संध्या चतुर्वेदी राधा साहू,रीना सैनी, रश्मि जैन, अंजली खरे,राजेश अहिरवार,पानकुवर अहिरवार,ऊषा अहिरवार कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी संघ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

