टीकमगढ़। गर्मियों के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री ज्यादा बढ़ जाती है और ठंडे पेय पदार्थ बैंचे जाते हैं इन पदार्थों के निर्माण में कई प्रकार की अनियमितताएं की जाती हैं और कई प्रकार के पेय पदार्थ नकली ब्रांड के भी बैचे जाते हैं और ग्राहकों से उनके ओंने-पौनें दाम भी वसूले जाते हैं जहां इन नकली पेय पदार्थों का असर लोगों के सीधे स्वास्थ्य पर पड़ता है गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम सॉफ्टी और भी अन्य ठंडे पेय पदार्थ जो भी बेचे जाते हैं उनकी जिला प्रशासन द्वारा जांच नहीं की जाती है जबकि उनके निर्माण स्थल पर पहुंचकर संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को जांच पड़ताल करनी चाहिए जिससे कि लोगों को स्वच्छ और शुद्ध ठंडे पेय पदार्थ मिल सकें लोगों ने जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस चल रहे गर्मी के मौसम में जो ठंडे पेय पदार्थ बैंचे जा रहे हैं और बनाए जा रहे हैं उनके निर्माण स्थलों सहित उनकी बारीकी से जांच पड़ताल हो जिससे कि शुद्ध पेय पदार्थ लोगों को मिल सके और लोगों की सेहत स्वथ्यता पर भी कोई असर ना पढ़ सके ।

