टीकमगढ़। जिले के कुछ एक तालाब अतिक्रमण की इस कदर चपेट में हैं जिस ओर कोई कार्यवाही ही नहीं होती है तालाबों की जमीन शासकीय रकवा में कुछ और दर्ज है लेकिन मौके पर पहुंचकर देखने पर और जांच पड़ताल करने पर पता चलता है कि उसकी जो जमीन शासकीय तालाब के लिए रकवा में दर्ज है वह कितनी बची है लोग तालाबों की जमीनों पर अतिक्रमण किए हुए हैं जहां ना तो इस ओर सिंचाई विभाग कोई मुहिम चलाता है और ना ही जिला प्रशासन, तालाबों की उखरा डूबी जमीन जिसका उपयोग लोग भरपूर बगैर किसी स्वीकृति के करते हैं और उस पर बोवनी भी कर लेते हैं हालांकि सिंचाई विभाग के कुछेक कर्मचारियों का इसमें भला भी होता है जो उनकी मिलीभगत से ऐसा किया जाता है। जिला प्रशासन अगर इस ओर मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करे तो जिले के बहुत से तालाब अतिक्रमण की चपेट में दिखेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में कुछ एक तालाब अतिक्रमण की चपेट में है जहां लोग तालाबों की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं और उस जमीन का भरपूर उपयोग सिंचाई विभाग के कुछेक कर्मचारियों की मिलीभगत से कर रहे हैं।

