टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर के आदेशानुसार मॉडीफाई साइलेंसर वाली मोटर साईकिल वाहन चालकों के विरूद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। इस संबंध मे दिनांक 24.05.2023 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या के निर्देशानुसार जिले में मॉडीफाई साइलेंसर वाली मोटर साईकिल वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा व यातायात स्टाप के द्वारा मोटर सायकिल को मॉडिफाई कराकर साइलेंसर एवं अन्य प्रकार से तैयार कराई गयी गाडियों की विशेष चौकिंग की गयी । जो 03 मोटर साकिल वाहन चालक के विरुद्ध मॉडीफाई साइलेंसर की धाराओं में कार्यवाही की गयी साथ ही अन्य धाराओं में यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध कुल 42 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 23300 रूपये समन शुल्क बसूल किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान सूबेदार आर्या पाराशर, प्र.आर.259 सईद मुल्ला, प्र.आर.208 रीतेश पाटौदिया, आर.559 अवधेश यादव, आर. 415 आदित्य द्विबेदी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

