टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 से 30 मई 2023 तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में समीक्षा की गई तथा आवष्यक निर्देष दिये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, एसडीएम बल्देवगढ़ सौरभ मिश्रा, एसडीएम जतारा डाॅ. अभिजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीके माहौर, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी, डाॅक्टर, बीएमओ, परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने समस्त 0-5 वर्ष के बच्चों के माता-पिता एवं परिवारजनों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूँद पोलियो की दवा अवष्यपिलायें। साथ ही उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों, एन.जी.ओ. से आग्रह किया है कि अभियान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीके माहौर ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री द्विवेदी के कुषल निर्देषन में 28 से 30 मई 2023 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत प्रथम दिवस 28 मई को बूथ पर, 29 मई को द्वितीय दिवस एवं 30 मई 2023 को तृतीय दिवस घर-घर भ्रमण कर 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों को दो बूॅंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत जिला टीकमगढ़ में 161561 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे प्राप्त करने हेतु कुल 115 बी टीम, 62 सी टीम, 10 मोबाईल टीम, 49 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है। अभियान में पोलियो की दवा पिलाने हेतु कुल 2441 कर्मचारियों को लगाया गया है एवं अभियान के पर्यवेक्षण के लिए कुल 133 सुपरवाईजरों को लगाया गया है।

