टीकमगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत नंदनफलोद्यान से जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत चैबारा निवासी दरवार कुषवाहा और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई। इससे श्री दरवार और उनका परिवार बहुत खुष है। श्री दरवार कुषवाहा ने बताया कि पहले अपनी खेती की जमीन पर परंपरागत खेती करने से उनको खास आमदानी नहीं होती थी। इनके पास जिंदगी बसर करने के लिए पर्याप्त आमदानी नहीं थी। छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी बहुत परेशान होना पड़ता था। श्री दरवार ने मनरेगा योजना अंतर्गत नंदन फलोद्यान कार्य स्वीकृत करवाकर उन्नत किस्म के अमरूद, नीबू, कटहल, आंवला एवं आम के पेड़ों के पौधे लगाये। हितग्राही श्री दरवार द्वारा पौधों की अच्छे ढंग से देख भाल की गई। नंदन फलोद्यान से श्री दरवार को लगभग 2 क्विंटल अमरूद, एक क्विंटल नीबू तथा सीजन में आम प्राप्त होते हैं, जिससे वह उन्हें बाजार में बेंचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। श्री दरवार नंदन फलोद्यान से प्राप्त आय से बहुत खुष हैं।

