लिधौरा। लिधौरा के गुप्ता मैरिज गार्डन मे नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने पहुंची कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार।
किरण अहिरवार आम जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर आने वाले विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को पांच बड़ी सौगातें देने की बात कही है कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में कहा की किसानों का ₹200000 तक का कर्ज माफ किया जाएगा महिलाओं को नारी सम्मान योजना में 1500 रुपया प्रति महीना मिलेंगे महिलाओं को ₹500 रुपए में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध होने लगेगा विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री एवं 200 यूनिट बिजली का बिल का आधा पैसा लगेगा इसी बीच किरण अहिरवार ने कहा है कि मैंने जतारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ घर घर और मुहल्ला मे जाकर महिलाओं के 15000 से ज्यादा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का काम किया है आने वाले समय में इन महिलाओं को लाभ मिलने लगेगा कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीपत यादव, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नायक, डाक्टर रमेश शर्मा, सुरेश पाठक, के एस गौर, जिला सचिव अनिल रिछारिया, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद सोनी, जग प्रसाद यादव , सत्तार खान, जितेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण कुशवाहा, अनुज उदैनिया, राजकुमार अहिरवार, राजेश यादव, रामस्वरूप यादव आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

