टीकमगढ़। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेत्री श्वेता अहिरवार जतारा विकासखंड के अनेक ग्रामों में पहुंच रही हैं और जन-जन से मुलाकात कर कांग्रेस की रीति नीति से लोगों को अवगत करा रही हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की नींव मजबूत कर रहीं हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश निर्देश अनुसार नारी सम्मान योजना में भी अपनी संपूर्ण सहभागिता निभा रहीं हीं हैं और महिलाओं के इस योजना के लिए आवेदन भरवा रहीं हैं। गुरुवार 25 मई 2023 को श्वेता जतारा विकासखंड के अनेक ग्रामों में पहुंचीं और ग्रामीणों से मुलाकात कर कांग्रेस की रीति रीति नीति बताई एवं कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के लिए महिलाओं के आवेदन भरवाए इस मौके पर उनके साथ अनेक कांग्रेसी जन मौजूद रहे बताया गया कि अभी तक उन्होंने इस क्षेत्र के करीब तीन चार हजार आवेदन महिलाओं के नारी सम्मान योजना के लिए भरवाए हैं। उल्लेखनीय है कि श्वेता जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार की बेटी हैं जो लगातार कांग्रेस के लिए काम कर रहीं हैं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं।