टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जिला इकाई के बच्चों हेतु पुलिस लाइन टीकमगढ़ में समर कैंप का आयोजन दिनांक 05.05.23 से 04.06.23 तक किया जा रहा है। 25 मई 2023 को उक्त समरकैंप में केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक ने बच्चों से मिलकर खेलो के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि खेलो से शरीर स्वास्थ्य रहता है, बुद्धि एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर टीकमगढ़ नगर के गणमान्य नागरिकों सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, डीएसपी प्रिया सिंधी, एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव एवं अन्य पुलिस अधिकारी, खेल प्रशिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

