टीकमगढ़। नजरबाग प्रांगण में नजरबाग दरगाह पर उर्स मुबारक पर कार्यक्रम के संयोजक अमानत खान टिंकू ने बताया कि दिनाकं 24,25 व 26 मई को उर्स आयोजित हुआ जिसमे दिनाक 26 मई 2023 को सर्वधर्म सामाूहिक शादी सम्मेलन हुआ जिसमें दो मुस्लिम जोडो का निकाह हुआ तथा एक जोडे़ का हिन्दू रीति रिवाज से विबाह कराया गया। 24 मई को चादर पेश की गई 25 और 26 मई को शानदार कव्वाली का मुकाबला हुआ 26 मई को कमेटी द्वारा सामूहिक शादी का आयोजन हुआ जिसमें दो मुस्लिम समाज के जोडे एवं एक जोशी समाज के जोडे़ ने अपना नाम दर्ज कराया जहां एक ओर निकहा का खुतवा हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ़ मंत्रों की आवाज से शादी मंडप में और मंदिर में सदाएं गूंज रही थी एक नए जीवन की शुरुआत पवित्र स्थानों पर सामूहिक शादी सम्मेलन के तौर पर एक बंधन में बधे एवं वर वधु को उर्स कमेटी के मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री यादबेन्द्र सिंह बुंदेला ने आर्शीवाद दिया एवं दहेज के तौर पर जरूरत का सामान दिया मेहमानों के लिए खाने का भी माकूल इंतजाम था उर्स कमेटी के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह पूर्व मंत्री म.प्र.शासन, अब्दुल गफ्फार खान पप्पू मलिक न.पा.अध्यक्ष ,सूर्य प्रकाश मिश्रा , पार्षद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल ,अनीस अहमद अहमद पार्षद ,ओ.पी. दीक्षित एड. ,अमानतखान टिंकू ,इनायत खान, ध्रुव यादव पार्षद, मुमताज अली , इसरार मुहम्मद अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस कमेटी व उर्स कमेटी दरगाह कमेटी ने सभी बारातियों का स्वागत किया।