टीकमगढ । जिले में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा जनचेतना अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आम नागरिकों की गावों में हो रही समस्या एवं लोगो को जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी त्रिवेन्द्र त्रिवेदी के द्वारा कस्वा पलेरा में लोगो को जनचेतना जागरुकता शिवर के माध्यम से लोगो को जागरुक किया गया एवं आम लोगो को कस्वा पलेरा में हो रही परेशानियो के बारे मे जानकारी ली गई जिनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी के दौरान थाना तिराहा बस स्टैंड पर आम लोगो का आवागमन रहता है। जहां पर पानी की किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नही है छोटे बच्चे, आने जाने वाले यात्री, छात्र छात्रायें एवं समस्त लोगो के पीने के पानी की समस्या को देखते हुये थाना प्रभारी पलेरा त्रिवेन्द्र त्रिवेदी के द्वारा थाना परिसर गेट के सामने ठंडे पानी के मटके रखवाये गये जिससे कि भीषण गर्मी में सभी जनमानस को पीने का निःशुल्क शीतल जल उपलब्ध हो सके एवं उसी के पास आवारा मवेशियों के पानी की व्यवस्था हेतू सीमेन्ट की होदिया रखी गई। जिसमे पानी की व्यवस्था पलेरा पुलिस स्टाफ द्वारा प्रत्येक दिन की जाती है। जिससे थाना प्रभारी की नगर मे लोगो के द्वारा सराहना की जा रही है।

