टीकमगढ़ । नगर पालिका टीकमगढ़ की ओर से सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 26 मई 2023 शुक्रवार के दिन नगर के स्थानीय राजेंद्र पार्क में किया गया जहां करीब 70 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उपचार दिया गया इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ श्रीमती गीता माझी सहित पार्षद रजनी पूनम जयसवाल और नगरपालिका के तमाम संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण एवं पार्षद गण मौजूद रहे। नगर पालिका सीएमओ श्रीमती गीता माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और आज शनिवार 27 मई 2023 के दिन भी सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ढोंगा पर किया जाएगा।

