टीकमगढ़ । वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा स्थानीय नगर भवन में आयोजित युवा व्यक्तित्व विकास शिविर का आज दिनांक 26 मई 2023 को तृतीय दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतीक जैन जेल अधीक्षक एवं प्रिया सिंधी उपपुलिस अधीक्षक का मार्गदर्शन युवाओं को मिला। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायीद्वय अनूप नायक नगर सेठ एवं अनूप खुरखुरिया कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सोनी ने की। अतिथियों ने भगवान के चित्र का पूजन माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया। प्रतीक जैन ने कहा कि युवाओं को अपनी संगत अच्छी रखनी चाहिए। एक पत्थर की कीमत रास्ते में पड़े हुए नहीं होती. यदि वही पत्थर मंदिर में पहुच जाए तो उसकी पूजा होती है और जौहरी के यहाँ पहुचे तो वेशकीमती हो जाता है। संगत से ही आपको मोटिवेशन और कॉम्पटिशन दोनो मिलता है। बार्ता की कला विषय को लेते हुए उन्होंने कहा अच्छा श्रोता ही अच्छा बक्ता होता है। आखों का सम्पर्क, शरीर का हाव-भाव, अच्छे शब्दों का चयन,आत्म विश्वास आपके बातचीत के तरीके के महत्वपूर्ण अंग है। डीएसपी प्रिया सिंघी ने युवाओं को मार्ग दर्शन देते हुए कहा कि अपने शिक्षक पर भरोसा रखे। जैसे जिम में वर्कआउट अपनी स्वेच्छा से नहीं कर सकते, जिम ट्रेनर के अनुसार ही वर्कआउट करते है इसी तरह किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी आप अपने शिक्षक के मार्गदर्शन में ही करे। अपनी गलतीयों की जिम्मेदारी स्वयं ही लें। दूसरों पर ना डाले। जितना जरूरी हो उतना ही ज्ञान सांझा करें। श्री राकेश सोनी मीडिया प्रभारी वैश्य महासम्मेलन ने यह विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की अभिषेक मैनवार ने आभार प्रदर्शन किया एवं संचालन पूनम जैसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रकाश अग्रवाल, रामस्वरूप नायक, आनंद सोनी, श्रीमती पूनम जैसवाल, श्रीमती नीलम जैन, श्रीमती अनुपमा नायक अभिषेक जैन मैनवार, श्रीमती ममता सोनी, श्रीमती अल्पना जैन बडागाँव, श्रीमती भारती चौरसीया श्रीमती प्रकृती जैन, कुलदीप जैन ने उपस्थित होकर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में अनेक युवाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लिया।

