टीकमगढ़। कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना अंतर्गत 26 मई 2023 को यादवेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 043 के नगर पालिका के वॉर्ड नंबर 13,14 ,एवं ग्राम पंचायत रोरई , भड़रा , ककरवाहा, भैसवारी, सुकलाई, वीरनगर ,में 3000 से अधिक महिलाओं के फार्म भरवाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला मौजूद रहे एवं उनके सहयोग में अनेक कांग्रेसी जन भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार कांग्रेस की नारी सम्मान योजना शुरू की गई है जिसको लेकर कांग्रेसी गांव गांव पहुंचकर महिलाओं के इस योजना के लिए आवेदन भरवा रहे हैं इसी क्रम में दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला गांव गांव पहुंचकर और नगर के वाडोॅ में भी नारी सम्मान योजना के लिए शिविर लगाकर महिलाओं के आवेदन भरवा रहे हैं।

