टीकमगढ़। झांसी- टीकमगढ़ मार्ग पर बावरी तिगैला के समीप स्थित राय नर्सिंग कॉलेज में भोपाल के विशेषज्ञ द्वारा हृदय रोगियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा यह यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा जहां हृदय रोगियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक डॉ विनोद कुमार राय ने बताया कि भोपाल के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विकास चतुर्वेदी द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा डॉ श्री राय ने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100 रुपए ही होगी। उल्लेखनीय है कि 27 मई 2023 शनिवार के दिन राय कॉलेज में हृदय रोगियों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां हृदय रोगियों की जांच एवं उपचार भोपाल से आए डॉ विकास चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा।

