टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश अनुसार कांग्रेस में बेरोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसमें टीकमगढ़ जिले के लिए बेरोजगार प्रकोष्ठ में अविनाश दीक्षित को ग्रामीण बेरोजगार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अविनाश दीक्षित की इस नियुक्ति से कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दीं हैं। वहीं अविनाश के इष्ट मित्रों संबंधी जनों परिवार जनों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। एक मुलाकात के दौरान अविनाश दीक्षित ने प्रेस को बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठों ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है मैं सदैव उसे सक्रियता के साथ निभाने का सतत प्रयास करूंगा और कांग्रेस पार्टी की रीति- नीति के अनुसार पार्टी को गति दूंगा। उल्लेखनीय है कि अविनाश दीक्षित नगर टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 06 दीक्षित मोहल्ला के निवासी हैं जो कि एक जाने-माने और वरिष्ठ परिवार से संबंध रखते हैं अविनाश दीक्षित स्वर्गीय प्रमोद दीक्षित झंण्डा बीड़ी कारखाना वालों के नाती हैं एवं रीतेश दीक्षित के बेटे हैं जो पहचान के भी मोहताज नहीं हैं युवा हैं ,लगन शील हैं ,और योग्य भी हैं जहां कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कांग्रेस में बेरोजगार ग्रामीण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया है।

