टीकमगढ़ । कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने टीकमगढ़ जिले के समस्त 0-5 वर्ष के बच्चों के माता-पिता एवं परिवारजनों से अपील की है कि 28 से 30 मई तक अयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूँद पोलियो की दवा अवश्य पिलायें। उल्लेखनीय है कि पोलियो अभियान को लेकर जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने जिले वासियों से अपील की है कि 0 – 5 वर्ष की उम्र के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और उन्हें पोलियो बूथ पर ले जाएं।