टीकमगढ़। शहर की नंदीश्वर कॉलोनी में श्रमण संस्कृति सांगानेर के तत्वधान में श्रमण संस्कृति शिक्षण संस्कार शिविर का आयोजन 26 मई से 3 जून तक होने जा रहा है । शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ इस शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें बच्चों युवाओं एवं वृद्ध लोगों के लिए अनेक प्रकार की धर्म की शिक्षा दी जा रही है। यह संस्कार शिविर मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से लगाया जा रहा है। शिविर का संचालन राकेश शास्त्रीभारिल्य, एवं पीयूष शास्त्री द्वारा किया जा रहा है।
प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा, इसके पश्चात संगीतमय पूजन की जा रही है। यह शिक्षण संस्कार शिविर 8 दिन तक चलेगा जिसमें बच्चों एवं बड़ों के लिए जैन सिद्धांत के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है। संस्कार शिविर में बच्चों के लिए बालबोध भाग 1 एवं बालबोध भाग 2 की शिक्षा दी जा रही है।इसमें बच्चों की आयु सीमा 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक निश्चित की गई है। बच्चों को आधुनिक तरीके से प्रोजेक्टर के माध्यम से जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को बताया जा रहा है। युवाओं एवं वृद्धों के लिए जैन सिद्धांत प्रवेशिका बेसिक और जैनिज्म द्रव्य संग्रह की शिक्षा दी जा रही है। संस्कार शिविर का आयोजन नंदीश्वर जिनालय एवं आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी मंदिर कमेटी द्वारा किया जा रहा है। इस संस्कार शिविर में नंदीश्वर कॉलोनी के 200 बच्चे भाग ले रहे हैं।
दोपहर में 3.30 बजे से 4.30 बजे तक आदिनाथ धाम मंदिर में इष्टोपदेश की कक्षा संचालित की जा रही है। शाम 7.30 बजे से संगीतमय आरती एवं 8.30 से शास्त्र प्रवचन हो रहे हैं। इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोग अपने जीवन में धर्म की वृद्धि कर रहे हैं। प्रेस को यह तमाम जानकारी नंदीश्वर कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन बम्होरी वालों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

