टीकमगढ़। आधुनिक भारत के वास्तुकार, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर ज़िला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के बेरोजगार ग्रामीण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश दीक्षित ने भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और उसके पश्चात पुलिस अधीक्षक से प्रमाण पत्र भी लिया इस मौके पर उनके साथ उनके अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे।

