टीकमगढ़ । झांसी- टीकमगढ़ मार्ग पर बाबरी तिगैला के समीप स्थित राय नर्सिंग कालेज एवं रीना मेमोरीयल हॉस्पिटल में पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में विशाल ह्रदय रोग केम्प का आयोजन किया गया जिसने भोपाल से आए ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकाश चतुर्वेदी ,डॉक्टर मालवीय डॉक्टर मनोज यादव एवं डॉक्टर विनोद राय उपस्थित रहे साथ ही राय कॉलेज का टेक्निकल नर्सिंग स्टाफ भी इस मौके पर मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि 27 मई 2023 शनिवार के दिन राय कॉलेज में ह्रदय रोगियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में रोगियों ने पहुंचकर अपना चेकअप कराया और परीक्षण उपरांत दवा आदि ली इस मौके पर इस शिविर का लोगों ने भरपूर लाभ लिया जहां इस अवसर पर डायबिटीज शुगर सहित तमाम रोगों की जांच उपचार आदि की गई जहां शिविर में पहुंचकर रोगियों ने इस शिविर का भरपूर लाभ लिया यह शिविर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ विनोद कुमार राय और उनके सहयोगियों के द्वारा लगा

