टीकमगढ़ । दिनांक 28.05.2023 से पुलिस लाईन खेल परिसर पर समर कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में वही बच्चे भाग ले रहे हैं जिन्होंने समर कैम्प का फार्म भरा है। सीनियर बालक में भीम, जुनियर बालक में 6 टीम, मिनि वालक 6 में उटीम और बालिका वर्ग में 3 टीम भाग ले रही है। आज सुबह बालिका वर्ग में झाँसी की रानी टीम ने रानी अवन्तौ बाई मे-6 से हराया जिसमे तानिया मंडल और करिश्मा ने २-२ गोल किये। मिनि बालक वर्ग का पहला मैच लिटिल स्टार टीम ने स्माल बंडर को २-० से हराया। शाम को पहला मैच रानी दुर्गावती ने रानी अवन्ती बाई टीम को 2-1 से हराया जबकी मिनि बालक वर्ग में लिटिल स्टार और 7 स्टार के मध्य मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। उस मैच को सफल बनाने में शाहरुख, जमन, राजिद पठान और अनूप मंडल का विशेष योगदान रहा। प्रेस को यह तमाम जानकारी कोच अनूप मंडल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

