टीकमगढ़। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अपने 50 से अधिक पदाधिकारियों के साथ जबलपुर पहुंचे जहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी एवं उनके सहयोगी एवं पदाधिकारी जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी का जो शपथ ग्रहण समारोह था उसमें शपथ ग्रहण की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली पंजाब मॉडल के बारे में जानकारी दी गई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं टीकमगढ़ जिले से जबलपुर कार्यक्रम में अपने समर्थकों और पार्टी के सहयोगियों के साथ आया हुआ हूं जहां मेरे साथ आए समर्थकों को पार्टी के वरिष्ठों द्वारा पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया गया और उन्हें शपथ भी दिलाई गई। जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी 25 जून 2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ग्वालियर में एक रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे एवं भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे।