टीकमगढ़ । प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन कमलनाथ के द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना अंतर्गत 27 मई 2023 शनिवार के दिन यादवेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 043 के नगर पालिका के वॉर्ड नंबर 24,एवं ग्राम पंचायत रानीपुरा, स्याग, उमरी, हेदारपुर,में 4000 से अधिक महिलाओं के फार्म भरवाए गए। उल्लेखनीय है कि नारी सम्मान योजना को लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला अपने कांग्रेसी जनों सहयोगियों के साथ ग्रामीण अंचलों में एवं नगर के वाडोॅ में पहुंचकर नारी सम्मान योजना के लिए महिलाओं के आवेदन भरवा रहे हैं और रोजाना गांव गांव एवं के वार्डोॅ में पहुंच रहे हैं। वहीं 28 मई 2023 रविवार के दिन पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला अपने सहयोगियों के साथ नगर के वार्ड क्रमांक क्रमांक 03 एवं ग्रामपं परसुवां ,डूंड़ा ,लखौरा ,प्रेमपुरा आदि में पहुंचे और महिलाओं के करीब 1500 सौ आवेदन नारी सम्मान योजना के लिए भरवाए।

