टीकमगढ़ । महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री श्वेता अहिरवार जतारा विधानसभा के अनेक ग्रामों में रोजाना पहुंच रहीं हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश निर्देश अनुसार शुरू की गई नारी सम्मान योजना को लेकर महिलाओं के इस योजना के लिए आवेदन भरवा रहीं हैं रविवार 28 मई 2023 को श्वेता जतारा विधानसभा के ग्राम टांनगा, करमोरा,वल्देवपुरा सहित अन्य ग्रामों में पहुंची और नारी सम्मान योजना के लिए महिलाओं के आवेदन भरवाए इस मौके पर उन्होंने जन-जन से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए ग्रामीणों से भेंट की इस अवसर पर उनके साथ उनके अन्य सहयोगी कांग्रेसी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि श्वेता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार की बेटी हैं जो लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत करा रहीं हैं बताया गया कि अभी तक उन्होंने करीब 10 हजार आवेदन नारी सम्मान योजना के लिए भरवाए हैं और लगातार उनका यह भ्रमण नारी

