नर्मदा समय, डॉ प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी की नवगठित कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय डाक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान कार्यक्रम से अपनी समाज हितैषी कार्यवाही का श्री गणेश किया । सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी के प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक पत्रकार दिनेश थापक के नेतृत्व में 33 वें राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को चिकित्सा सेवाएं दे रहे ।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के चौधरी एवं उपस्थित चिकित्सकों डॉ अर्पित त्रिवेदी, डॉ विकास जैतपुरिया, डॉ आशीष पटेल, डॉ मुकेश दीवान, डॉ नेमिका मालवीय, डॉ कृतिका चौबे डॉ प्रिंसी, डॉ उदित भट्ट, डॉ विवेक चरण दुबे, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ जैफ को पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया एवं डॉक्टर्स डे की बधाई दी वा कोराना काल में अपनी जान की परवाह ना कर समाज को दी गई उत्कृष्ट सेवा कार्य का स्मरण कर कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
अधीक्षक डॉक्टर आरके चौधरी ने कहा सभा की यह कार्रवाई हम चिकित्सकों की मनोबल बढ़ाने वाली है हम सभी चिकित्सक सनाढ्य ब्राह्मण सभा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। सभा के प्रतिनिधि मंडल में दिनेश थापक, राजकुमार दुबे, जयंत शर्मा, अनिरुद्ध चंसौरिया, घनश्याम शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, संतोष शर्मा, सुनील पाराशर, शिवनारायण बुधौलिया, ब्रजकिशोर शर्मा, के के शर्मा आदि की उपस्थिति रही।


