आज प्रारंभ होगी 67‘वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल/ आर्चरी प्रतियोगिता 2023-2
नर्मदापुरम/09,अक्टूबर,2023/ 67’वी राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल/ आर्चरी प्रतियोगिता 2023-24 के आयोजन के संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक शास. कन्या उ.मा.वि. नर्मदापुरम में संपन्न हुई। 10 अक्टूबर 2023 को एस.एन.जी. उ.मा.विद्यालय के स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सोजान सिंह रावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मुख्यातिथ्य एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम की उपस्थिति में आयोजित होगा। आवास व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, स्वागत सत्कार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न समितियों के, प्रभारियों से विस्तृत चर्चा कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये एवं समस्याओं का निराकरण किया।
श्री बिसेन ने राज्यस्तरीय शालेय – सॉफ्ट बॉल एवं आर्चरी प्रतियोगिता 2023-24 के सफल आयोजन के लिए समस्त प्रभारियों कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के निर्देश प्रदान किए।
000
