चोरों ने पवन आभूषण भंडार बस्सी दुकान में 50 लाख का माल सीढ़िया में छेदकर दुकान में घुसकर किया सारा माल किया चोरी.
जयपुर बस्सी 16 अप्रैल 2024


बस्सी, 16अप्रैल 2024
आज मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सामाजिक सेवा संस्था के बस्सी तहसील अध्यक्ष पवन जी जमवाल बस्सी की दुकान पर जो घटना घटित हुई है इसकी सूचना मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सामाजिक सेवा संस्था प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम जी भटालिया को सुबह फोन पर अवगत कराया अवगत कराने के तुरंत बाद अध्यक्ष महोदय मात्र 1 घंटे में बस्सी पहुंचे और अपनी देख रेख में पुलिस में रिपोर्ट एवं स्पेशल टीम द्वारा फिंगरप्रिंट आदि की तत्काल जांच करवाई जिसमें पुलिस प्रशासन को तीन जगह चोरों के फिंगरप्रिंट बरामद हुए संस्था के प्रदेश प्रचार मंत्री गिरिराज जी जोड़ा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकीनंदन जी नासिरवादिया एवं प्रदेश संगठन मंत्री शंकर सोनी जमवाल एवं संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे बस्सी स्वर्णकार समाज द्वारा एकता का परिचय दिया गया सभी ने दुकान बंद रखी सभी एकजुट होकर थाने पहुंचे

