नर्मदापुरम / अशोक नगर में हुई सब – जूनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम की सबसे कम उम्र की छोटी होनहार बेटी आर्या थापक ने 40 किलो वजन समूह में स्वर्ण पदक अर्जित किया। आर्या की कोच वैशाली तिवारी ने बताया कि आर्या की फाइनल फाइट भोपाल से थी। आर्या ने भोपाल के खिलाड़ी को परास्त करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आर्या ने पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित किया था। राज्य प्रतियोगिता में दिन कास्य पदक अर्चित किया था। कोच वैशाली तिवारी आर्या 2 वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। आगामी अगस्त माह में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में आर्या मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। मध्य प्रदेश कुराश सचिव राहुल व्यास, कोच वैशाली तिवारी, पिता दीपक थापक, माता नेहा थापक समस्त नर्मदापुरम खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।