प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में नवरात्र के दौरान देवी के विभिन्न रूपों की स्थापना की गई है। लेकिन वहीं राजा मोहल्ले में वर्षों से अठारह भुजा वाली महिषासुर मर्दनी विराजित की जा रही है। देवी दर्शन उत्सव समिति राजा मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि जब वह जब 6वीं -सातवीं में पढ़ते थे, तब मूर्ति निछावर 51 रूपये दी थी। उन्होंने बताया कि एक बार तो मूर्ति रानीपुर से बनकर आई थी। नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना 9 दिन की जाती है जिसमें विभिन्न स्वरूपों में भगवान को मूर्ति स्वरूप में पूजा जाता है।

