प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ देवी शक्ति की उपासना के 9 दिन इन दिनों सुप्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में हजारों की संख्या में पैदल पहुंचते हैं श्रद्धालु। छोटे-छोटे बच्चे महिला बुजुर्ग हाथों में झंडा लेकर जय माता दी के जयघोष के साथ सलकनपुर धाम की यात्रा पर निकल पड़ते हैं। बीच-बीच में हर जगह धर्म प्रेमी एवं सामाजिक लोग पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए फलहार, चाय, पानी की व्यवस्था करते हैं। धर्म प्रेमियों की सेवा करना भी एक पूजा के समान है। वही नगर में मीनाक्षी चौक पर विगत 10 वर्षों से अजय अहिरवार एवं सूर्यभान सिंह एवं मित्र मंडल के सहयोग से फलहार वितरण किया जा रहा है। फलहार में साबूदाने की खिचड़ी प्रतिदिन सुबह से शाम तक वितरण की जाती है और मुख्य बात तो यह भी है की अगर यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई तकलीफ हो उसके लिए दवाइयां, टूथ पेस्ट, पेस्ट बैंडेज की व्यवस्था भी कर रखी है।

