प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव पहुंची सलकनपुर धाम एवं देवी मां से प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए लिया आशीर्वाद। बता दे कि देवी मां की उपासना के 9 दिन खास होते हैं। जिसमें प्रत्येक दिन देवी मां को अलग-अलग स्वरूपों में पूजा जाता है। भक्त जन 9 दिन देवी मां की उपासना करते हैं और कुछ तो एक लौंग पर ही रहकर 9 दिन उपवास करते हैं यह देवी मां की कृपा ही है जो उन्हें प्रेरणा देती है। सलकनपुर धाम जोकि चारों तरफ एक अपनी अलग ही क्या थी अर्जित कर चुका है एवं नवरात्रि पर चारों तरफ से पैदल यात्री भी सलकनपुर देवी दर्शन करने पहुंचते हैं। नगर पालिका नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव के साथ उनके पति नपा विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

