प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ वार्ड नंबर 8 कोठी बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास कचरे का ढेर लगे हुए हैं। सुबह जल चढ़ाने वाले और नवरात्रि पर मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और अनेकों बार जागरूक नागरिकों ने इस बात की शिकायत स्थानीय प्रशासन को भी की लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों के जिम्मेदार भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर कहीं कोई कचरा पड़ा है तो उसको एक समय में हट जाना चाहिए जिसकी वजह से कई समस्याएं रहतीं हैं। इस संबंध में हमने सीएमओ विनोद शुक्ला से बात करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

