प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/आज दिनाक 1/10/2022 दिन शनिवार को स्थानीय नमन नर्मदा गार्डन में अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम कमेटी और ताज मुस्लिम नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना के अंतर्गत निशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन हुआ। आयोजक नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम कमेटी के संरक्षक हाजी मो. मसूद एड. ने बताया इस सम्मेलन में 26 जोड़ो का निकाह होगा। जिसमें भोपाल, हरदा, रायसेन , खण्डवा , बरेली , बाबई , पिपरिया, सोहागपुर आदि क्षेत्रो के जोड़े सम्मलित हुए। कार्यक्रम में नर्मदापुरम की नपाध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार , चंद्र गोपाल मलैया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर एड. मोहम्मद मसूद , फैजान उल हक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में आसपास के क्षेत्र के बर बधू परिवार के अलावा अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूर्व कांग्रेसी जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार ने कहा कि इस महंगाई के दौर में कई वर वधू के बच्चों को शादी करने में कठिनाई होती है उनके लिए यह मुख्यमंत्री निकाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री निकाह योजना द्वारा आज दो परिवार एक हो रहे हैं एवं सम्मेलन में किसी एक परिवार पर आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ रहा है। वही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने मुख्यमंत्री विवाह योजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया एवं शहर की डॉक्टर बशीर की पोती कुमारी आइशा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जिसने नीट की परीक्षा में सिलेक्ट होकर शहर व जिले का नाम रोशन किया।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

