कुम्हारी- सरपंच रश्मि यादव ने दी अंत्योष्टि सहायता राशि
*रिपोर्टर- ऋषि उमंग विश्वकर्मा*
कुम्हारी ग्राम पंचायत के निवासी सुरेश अग्रवाल का हार्ट की बीमारी के चलते बीते 19 सितम्बर को जबलपुर अस्पताल में निधन हो गया था।
उसी सिलसिले में ग्राम पंचायत कुम्हारी की सरपंच रश्मि यादव ने 1 अक्टूबर को सुरेश अग्रवाल के घर जाकर 5000 रुपये की अंत्योष्टि सहायता राशि सुरेश अग्रवाल के पुत्र संदीप अग्रवाल को दी।

