*कुम्हारी- पञ्चमी के दिन माँ दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन*
*रिपोर्टर- ऋषि उमंग विश्वकर्मा*
ग्राम कुम्हारी में शिव-पार्वती मन्दिर परिसर छिंदी कुआं बस स्टैंड में विराजमान माता दुर्गा जी की भव्य महाआरती आयोजित की गई। जिसमें समस्त बर्मन समाज एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे। शिव-पार्वती मन्दिर परिसर में पहली बार बर्मन समाज के लोगों ने माता दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की। और इसी साल से शुरुआत की गई।
महाआरती पण्डित श्री नर्मदा प्रसाद दुबे के सानिध्य में गई।
कमेटी के सदस्य मुकेश बर्मन, राजन बर्मन, रम्मू बर्मन, प्रमोद बर्मन ने बताया कि अब से प्रत्येक वर्ष इसी तरह माता रानी को विराजमान किया जायेगा और सेवा में संलग्न रहेंगे।


