प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ 1 अक्टूबर 2022 को अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित रास गरबा महोत्सव 2022 में बजरंग दल द्वारा सभी की आईडी चेक कर प्रवेश दिया गया एवं पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान की गयी। रास गरबा समिति द्वारा बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला गौ रक्षा प्रमुख कैलाश दायमा , जिला धर्म प्रसार प्रमुख प्रखर राज शर्मा, नगर मंत्री मनमोहन साहू , नगर संयोजक दिनेश कीर, नगर सुरक्षा प्रमुख नीरज अग्रवाल, महेंद्र पालीवाल, हिमांशु साहू, कैलाश साहू , जयंत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

