प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/(सोहागपुर) सोहागपुर के अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को एक ज्ञापन दिया जिसमें उल्लेख किया कि शुक्रवार दिनांक 30/09/2022 को उच्च न्यायालय जबलपुर में राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागणो के द्वारा अधिवक्ता अनुपम साहू द्वारा की गयी आत्महत्या के विरोध मे सी.बी.आई जांच की मांग कर रहे थे। उनके इस कार्य पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर वस्तापूर्ण कार्यवाही की गयी है। जिसकी अधिवक्ता संघ घोर निंदा करता है तथा मांग करता है कि दोषी पुलिस वालो पर शीघ्र दण्डात्मक कार्यवाही की जावे साथ ही मांग करता है कि आये दिन अधिवक्ता गणो पर हो रही इस प्रकार की घटनाओं के तहत शीघ्र ही एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये।

