प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका जागरूक तो होते है, लेकिन फिर बाद में वही ढीला रवैया जो अक्सर देखने में आया है। हम बात कर रहे हैं अगर शहर को स्वच्छ बनाना है तो नगर पालिका को अपने क्षेत्र में आने वाले सभी कॉलोनी में खाली प्लाट पर फेंक रहे कचरे को हटाना चाहिए। इस कचरे की वजह से पूरी गंदगी फैल रही है जोकि कई बीमारियों का घर होती है। नारायण नगर में ईश्वरी ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास इसी तरह का दृश्य देखने को मिल रहा है कि खाली प्लाट में पूरे मोहल्ले के लोग कचरा फेंक देते हैं। जिसमें खाद्य पदार्थ भी होते हैं और उनके खराब होने से कीटाणु भी पनपते हैं आखिर जब प्रतिदिन शहर में कचरा गाड़ी आ रही है तो यह कचरा कौन डाल रहा है । आखिर नागरिक कब होंगे जागरूक, नगरपालिका के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को साफ सफाई में रखकर नगर को स्वच्छ बनाना होगा।

