प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) नगर काँग्रेस कमेटी द्वारा आज मिनी गांधी स्टेडियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष् पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलु उपाध्याय, जिला किसान काँग्रेस अध्यक्ष् विजय बाबू चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक जैन, राजेन्द्र तोमर, सुरेश मालवीय, अनिल राठी, संजीव हनी गोठी, पार्षद धर्मदास मिहानी, रवि अग्रवाल,सोनू नागरे,नीरज राठौर,डी के बालोरिया सहित गांधीवादी नागरिक उपस्थित थे।

