प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ किसी भी जहरीले जीव जंतु का नाम सुनकर आम इंसान की रूह कांप जाती है या यूं कहो कि अचानक कहीं पर उसे सर्प दिख जाए तो वह वही ठिठक कर रह जाता है। ठीक इसके विपरीत शहर के एक युवा रवि टंडन द्वारा इन जहरीले जीव जंतु के निकलने की खबर से तुरंत अपनी टीम के साथ पहुंचकर उनका रेस्क्यू कर लोगों को भयमुक्त करते हैं। बीते दिन शनिवार दिनाँक 1 अक्टूबर को परमश्री गार्डन से सूचना मिली कि एक गोयठा (Monitor Lizard) कुछ दिनों से बार बार दिख रहा है। जिससे वहां पर रहने वाले लोग भयभीत थे। सूचना मिलने पर रवि वहां पहुंचे एवं गोयठा (Monitor Lizard) को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया एवं उन्हें समझाया भी गया कि यह जहरीला नही होता यह एक आम छिपकली की प्रजाति ही है और इससे डरने की जरूरत नही है। अगर कहीं भी किसी को कोई जहरीला जीव जंतु मिले तो रवि टंडन के इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
(रवि टंडन 7024007762)
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

