प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज जमाना बदल रहा है, किसी समय बेटी के जन्म पर परिवार वाले दुखी हो जाते थे लेकिन आज ठीक इसके विपरीत राकेश शुक्ला निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी दुर्गा प्रांगण के यहां पुत्री रत्न की प्राप्ति होने पर एवम अस्पताल से घर आने पर नवजात बच्ची का समस्त कॉलोनी वासियों एवं परिवार के लोगों ने चिरंजीवी बिटिया का भव्य स्वागत किया। राकेश शुक्ला के घर को भी सजाया गया और पूरे घर व मोहल्ले में जश्न का माहौल रहा।

