प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर को दो महान नेताओं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ये 118वीं जयंती आज कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी । अस्पताल के सामने गांधी चौक पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा आज जिस प्रकार देश जात पात ऒर आपसी वैमनस्यता की चपेट में है । इस परिप्रेक्ष्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और सत्य अहिंसा के मार्ग पर भारतवासियों को चलने की आवश्यकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार ने कहा नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर ने बापू को महात्मा नाम से संबोधित किया था । पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रगोपाल मलैया ने कहा पहली बार सुभाष चंद्र बोस ने ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया था । 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडिया से एक संदेश प्रसारित करते हुए ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी कहा था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने सभी कांग्रेस जनों को बताया कि समाज को सभी धर्मों का सम्मान कर एकजुटता से देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने की जरूरत है । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश राठौर बब्लू ने सभी कांग्रेस जनों को सांप्रदायिक सद्भाव बनाने और सत्य में मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। पुष्पांजलि कार्यक्रम में कपिल फौजदार , चंद्र गोपाल मलैया , सतेंद्र फौजदार , अनोखी लाल राजोरिया , बीनू बुधौलिया , अजीत बिस्ट , अजय सैनी , शिवमंगल चौहान , लखनलाल रघुवंशी , राजेश राठौर बबलू , हेमंत चौधरी , सुनील चौहान , रामगोपाल मालवीय , भूपेश थापक , विवेक श्रीवास्तव , अजय शर्मा , राजेंद्र दोहरे , विजय वर्मा , विक्की आर्य , कपिल यादव , सचिन जैन , शेख़ पप्पू , विजेंद्र राजपूत , राजेश चौहान , धीरज बहुत्रा , अंकित दुबे , मोहन वैद्य , एनआर पवार , गुमान सिंह मांडले , राजू राजोरिया , महमूद फ़ाज़ली , प्रकाश यादव , जागेश यादव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

