प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नेशनल हाईवे पर आज ग्रीन पार्क ढाबे से आगे अचानक भोपाल से बेतूल जा रहे एक आईसर ट्रक में आग लग गई। घटना लगभग 1:00 बजे के आसपास की है। आनन-फानन में नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची फायर ब्रिगेड के ड्राइवर मुकद्दर खान ने बताया कि ट्रक का केबिन एवं अगले टायर दोनों जल गए । शुक्र है कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

