प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ माँ दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भोपाल चौराहा हथनापुर दक्षिण तट आंवलीघाट पर नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिनों का अखंड 24 घंटे भंडारा लंगर चल रहा है। जिसमें सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के लिए फरियाली व्यवस्था, रात्रि विश्राम, चिकित्सा की उचित व्यवस्था रखी गई है भंडारा सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से चल रहा है। सलकनपुर धाम जाने वाले धर्म प्रेमियों की यह सेवा करना भी भगवान की आराधना ही है।

