प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज शाम को दशहरा मैदान में सिर्फ 2 मिनट में धू-धू कर जल उठा 40 फीट का रावण। रावण के पुतले को आईजी दीपिका सूरी और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आतिशबाजी की सहायता से लगाई आग। प्रति वर्ष अनुसार इस साल भी सर्वप्रथम दशहरे मैदान में जुमेंराती काली कमेटी की काली जी की प्रतिमा ने मैदान में प्रवेश किया। इसके बाद ही अन्य मूर्तियां प्रवेश करती हैं। कई मूर्तियों के साथ अखाड़े भी आए उन्होंने भी अपना-अपना प्रदर्शन किया। आज दशहरे मैदान में रामलीला का मंचन भी किया गया। रावण दहन के बाद आरती हुई, जिसमें सभी जनसमुदाय शामिल हुआ। दशहरे मैदान में चारों तरफ भीड़ रावण को जलता है देखने आती है। प्रशासन की व्यवस्था भी बहुत अच्छी रही जो कि इतनी भीड़ को कंट्रोल किया। इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, आईजी दीपिका सूरी, नपाध्यक्ष नीतू यादव, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा एसडीएम मोहनी शर्मा, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, एसडीओपी पराग सैनी, शहर कोतवाली संतोष सिंह चौहान, देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे, महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, समाजसेवी वैभव शर्मा मौजूद रहे।

