प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ स्थानीय क्षत्रिय बोर्डिंग में जिला क्षत्रिय राजपूत परिषद एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार शक्ति एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन राजपूत समाज द्वारा किया गया। जिसमें राजपूत समाज के सभी राजपूत सरदारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी एवं महाराणा प्रताप मूर्ति अनावरण समारोह शीघ्र आयोजित किए जाने की चर्चा की। जिला क्षत्रिय राजपूत परिषद द्वारा निर्मित सामाजिक भवन के अपूर्ण कार्य को सामाजिक बंधुओं से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर पूर्ण करने निर्णय किया गया।

